सिर में नस फटने का क्या कारण हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:24

हमेशा सिर भारी रहता है? अचानक फट सकती है दिमाग की नस, समय रहते पहचान लें ये शुरुआती लक्षण

Brain Stroke Symptoms: सिरदर्द एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन यह ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्या का भी संकेत हो सकता है। इस आर्टिकल में जानें ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण क्या हैं और इन संकेतों को देखने के बाद क्या करना चाहिए?
 

हमेशा सिर भारी रहता है? अचानक फट सकती है दिमाग की नस, समय रहते पहचान लें ये शुरुआती लक्षण
Early Signs of Brain Stroke: सिरदर्द या सिर भारी रहना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आपका सिर हमेशा भारी रहता है, तो यह जानलेवा बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इस बीमारी के कारण अचानक आपके दिमाग की नस फट सकती है। दिमाग की इस बीमारी का नाम ब्रेन स्ट्रोक है। जिसके कारण शरीर में लकवा भी पड़ सकता है और जिंदगीभर के लिए विकलांगता झेलनी पड़ सकती है। इसलिए ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों (Symptoms of Brain Stroke) को जरूर जान लें, ताकि समय पर इस जानलेवा बीमारी का इलाज करवाया जा सके।



आइए जानते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक क्यों होता है और इसका शुरुआती लक्षण क्या है?

ब्रेन स्ट्रोक क्या है?

हेल्थलाइन के मुताबिक, ब्रेन स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति (Brain Stroke in Hindi) है, जिसके कारण जान भी जा सकती है। यह तब पैदा होती है, जब दिमाग की किसी नस में ब्लॉकेज आ जाती है। यह ब्लॉकेज दिमाग तक जाने वाले खून को बाधित कर सकती है और दिमाग का एक पार्ट या पूरा हिस्सा काम करना बंद कर सकता है। अगर यह ब्लॉकेज खोली नहीं गई, तो यह नस फटने यानी ब्रेन हैमरेज का कारण बन सकता है। ब्रेन हैमरेज इस बीमारी की आखिरी स्टेज है।
हमेशा सिरदर्द या सिर भारी रहना

मायोक्लीनिक के मुताबिक, अगर आपका सिर हमेशा भारी रहता है या फिर आपको गंभीर सिरदर्द की शिकायत (headache reasons) रहती है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण हो सकता है। बार-बार या असहनीय दर्द होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
लकवा या सुन्नपन

अगर आपको अचानक शरीर के एक हिस्से में चेहरे, हाथ और पैर में कमजोरी, सुन्नपन या लकवा जैसी समस्या हो रही है, तो इसका मतलब है कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। आपको तुरंत हॉस्पिटल जाकर ट्रीटमेंट लेना चाहिए।
एक या दोनों आंख से नहीं दिखना

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों (brain stroke ke lakshan) में आंखों से नहीं दिखना भी शामिल है। आपकी एक या दोनों आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है। इसके अलावा, आपको चीजें डबल-डबल भी दिख सकती हैं।
चलने में दिक्कत

ब्रेन स्ट्रोक के कारण दिमाग और शरीर के बीच संतुलन खो बैठता है। जिसके कारण आपको चलने में समस्या हो सकती है और आप गिर सकते हैं। इसके कारण चक्कर भी आ सकते हैं।
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर क्या करें?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक के अधिकतर मामलों में अगर मरीज को समय पर इलाज (brain stroke treatment) मिल जाए, तो उसकी जान को बचाया जा सकता है। आप ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों को समय पर पहचानकर मरीज को तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाएं। ब्रेन स्ट्रोक आने के पहले 4-5 घंटे में इलाज मिलने से इफेक्ट को काफी हद तक रिकवर किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info